लोहिया की पुण्यतिथि पर अखिलेश का भाजपा पर हमला, बोले- 2027 में किसानों के नुकसान की भरपाई करेगी सपा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर सोमवार को लखनऊ स्थित लोहिया पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल समेत पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर लखीमपुर खीरी, पलिया, सीतापुर समेत पूरे प्रदेश में बाढ़ और नदी कटान से प्रभावित किसानों के नुकसान की पूरी भरपाई की जाएगी। किसानों को मुआवजा देने का वादा करते हुए उन्होंने इसे पार्टी की प्राथमिकता बताया।

अखिलेश यादव ने लखनऊ के फैजुल्लागंज में जलभराव की समस्या को लेकर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा। शिक्षा के मुद्दे पर भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नहीं चाहती कि लोग शिक्षित होकर सवाल उठाएं।

उन्होंने लोकतंत्र पर खतरा होने की बात कहते हुए भाजपा पर निशाना साधा। साथ ही एसआईआर प्रक्रिया और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने पर भी सवाल उठाए। अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार बनने पर किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]