
पप्पू यादव ने कहा कि देश का युवा न कॉकरोच है और न ही बेटियां-बहनें मक्खी हैं। नेताओं पर हमला बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता का शोषण करने वाले लोग ही देश के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं।
एसआईआर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बिहार में 67 लाख वोट काटे जाने का आरोप गंभीर है। उन्होंने न्यायपालिका से उम्मीद जताते हुए कहा कि संविधान की रक्षा को लेकर अब न्याय मिलने की चिंता सताने लगी है।
अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सांसद ने महंगाई, बढ़ते कर्ज, ईएमआई के बोझ, बेरोजगारी और पेपर लीक की घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्यम वर्ग आर्थिक दबाव में है और शिक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
पप्पू यादव ने एलन मस्क के ट्वीट पर केंद्र की चुप्पी का आरोप लगाया। साथ ही दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी, इंटरनेट और ट्रेनों के बंद होने तथा विपक्षी नेताओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के संघर्ष का समर्थन करते हुए लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की बात कही।









