। जिले के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में शातिर बदमाश जुनैद के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर को ब्रह्मपुरी क्षेत्र में फायरिंग की घटना हुई थी। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी जुनैद की तलाश में जुटी थी। रविवार सुबह मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने माधवपुरम से लिसाड़ी गेट जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की।
पुलिस का कहना है कि खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें जुनैद घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
मौके से पुलिस ने .315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और नाल में फंसा एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ कई थानों में गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।









