मंत्री ने कहा कि भाजपा आगामी चुनाव विकास और विरासत के मुद्दे पर लड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में विरासत से जुड़े कई कार्य पूरे किए गए हैं। शेष कार्यों को भी पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
बिजली, सड़क और सुरक्षा को बताया उपलब्धि
हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार ने बिजली, सड़क और सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम किया है। अच्छी बिजली मिलने से व्यापार और कारोबार को बढ़ावा मिलता है, जबकि बेहतर सड़कों से यात्रा का समय कम होता है। उन्होंने कहा कि आम जनता को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि जनता विकास चाहती है। सरकार यदि जनहित में अच्छा काम करेगी तो जनता दोबारा समर्थन देगी। इस मौके पर डॉ. आरपी सिंह, विकास शर्मा, अजय यादव, डॉ. अनिल शर्मा, मंटू शर्मा, रवि प्रकाश शर्मा सहित विश्वकर्मा समाज के कई लोग मौजूद रहे।









