राष्ट्र निर्माण में एनसीसी कैडेट्स की अहम भूमिका : कर्नल जयशंकर चौधरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिसवा बाजार में सीएटीसी-169 संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, 11 विद्यालयों के कैडेट्स ले रहे हिस्सा

महराजगंज। सिसवा बाजार स्थित परमहंस पाल पीजी कॉलेज परिसर में 102 यू.पी. बटालियन एनसीसी, गोरखपुर के तत्वावधान में सीएटीसी-169 संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सैन्य परंपरा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ हुआ। शिविर में 11 विद्यालयों के एनसीसी कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं।

उद्घाटन अवसर पर 102 यू.पी. बटालियन एनसीसी, गोरखपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जयशंकर चौधरी ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में एनसीसी कैडेट्स की अहम भूमिका है। एनसीसी केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण विकसित करने का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि सैन्य जीवन में समय की पाबंदी, आदेशों का पालन, शारीरिक एवं मानसिक दृढ़ता और सामूहिक जिम्मेदारी का विशेष महत्व है। कैडेट्स को प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए गुणों को अपने दैनिक जीवन में भी अपनाना चाहिए। शिविर से प्राप्त अनुभव उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने और समाज व राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों को निभाने में मदद करेंगे।

इस अवसर पर बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा ने शिविर की प्रशिक्षण व्यवस्था, निर्धारित गतिविधियों और समय-सारिणी की जानकारी दी। उन्होंने कैडेट्स से अनुशासन बनाए रखने तथा सभी निर्देशों का गंभीरता से पालन करने की अपील की।

शिविर के दौरान कैडेट्स को शारीरिक क्षमता, नेतृत्व, सामूहिक कार्य, अनुशासन और राष्ट्रीय चेतना से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैडेट्स में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए 16 कैडेट्स को शिविर संचालन में सहयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इनमें बटालियन अंडर ऑफिसर उत्कृष्ट श्रीवास्तव, कंपनी सार्जेंट मास्टर मानस पांडे, आरपी सार्जेंट अजीत, शांति कुशवाहा, स्वराज कुमार सहित विभिन्न कंपनियों के सीनियर कैडेट्स को जिम्मेदारियां दी गई हैं। शिविर का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, एकता और देशसेवा की भावना को मजबूत करना है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]