इस दौरान अधिकारियों ने यात्रियों की संभावित भीड़, प्रवेश और निकास मार्ग, पार्किंग, होल्डिंग एरिया, यातायात संचालन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। त्योहारों के दौरान यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए गए।
डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि एयरो शो की तैयारियों के लिए पुलिस प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की टीमें सर्वे कर रही हैं। आयोजन को व्यवस्थित बनाने के लिए पार्किंग, भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक डायवर्जन की योजना तैयार की जा रही है।
एसपी आकाश पटेल ने कहा कि त्योहारों और आयोजन के दौरान सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, डीआरएम उदय सिंह मीना ने यात्रियों की सुविधा और सुचारु आवागमन को प्राथमिकता देने की बात कही। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त करने पर जोर दिया।









