जनपद: चंदौली
रिपोर्टर: अशोक कुमार जायसवाल
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला मुख्यालय पर बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जनसेवा केंद्र संचालक तंजीर अहमद से छह लाख रुपये की लूट की गई। फिनजन फाइनेंस से नकदी लेकर लौट रहे संचालक के सिर पर वार कर बदमाश रुपये लूटकर फरार होने लगे। हालांकि, पीछा करने के दौरान बदमाशों की कार एक पिलर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद बदमाश कार और मोबाइल फोन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के बबूरी रोड, चंदौली का है। जानकारी के मुताबिक, जनसेवा केंद्र संचालक तंजीर अहमद फिनजन फाइनेंस से नकदी लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उन्हें निशाना बना लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उनके सिर पर वार किया और छह लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कार से मौके से भागने लगे।
लूट की वारदात के बाद पीड़ित ने बदमाशों का पीछा किया। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पिलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद बदमाश कार और मोबाइल फोन छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस को क्षतिग्रस्त कार से मोबाइल फोन और कुछ अहम कागजात मिले हैं। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान करने और लूट की वारदात का खुलासा करने में जुटी है।
जिला मुख्यालय पर छह लाख रुपये की लूट की इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटी गई रकम की बरामदगी के लिए कार्रवाई कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।
फिलहाल चंदौली में जनसेवा केंद्र संचालक से हुई छह लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस जांच में जुटी है। मौके पर मिली कार, मोबाइल फोन और कागजात के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इस वारदात का खुलासा कर पाती है।
रिपोटर अशोक कुमार जायसवाल चंदौअली









