संत प्रेमानंद महाराज पर टिप्पणी का मामला गरमाया, FIR दर्ज करने की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

📍 वृंदावन, मथुरा। संत प्रेमानंद महाराज के खिलाफ कथित विवादित एवं भ्रामक बयानबाजी को लेकर सर्व समाज एकता मंच और संयुक्त करणी सेना ने कड़ा विरोध जताया। दोनों संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने वृंदावन कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार को ज्ञापन सौंपकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

क्षत्रिय करणी सेना के जिलाध्यक्ष विजय पाल सिंह ने आरोप लगाया कि संत प्रेमानंद महाराज पर बिना तथ्यों के मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और सनातन धर्म की छवि प्रभावित हो रही है।

उन्होंने फलाहारी महाराज नामक व्यक्ति के कथित बयानों पर आपत्ति जताते हुए चेतावनी दी कि यदि इस तरह की टिप्पणियां बंद नहीं हुईं, तो वह मामले से जुड़े सबूत सार्वजनिक करेंगे।

संगठनों ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज करने और दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

विजय पाल सिंह, जिलाध्यक्ष, क्षत्रिय करणी सेना

📍 स्थान: वृंदावन, जनपद मथुरा, उत्तर प्रदेश

📰 संवाददाता: वेद प्रकाश सारस्वत

📞 संपर्क नंबर: 7065505050

और पढ़ें

[the_ad id="164"]