पिंकी हत्याकांड का दूसरा आरोपी रिंकू पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

📍 बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश। पिंकी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्याकांड के दूसरे आरोपी रिंकू को खुर्जा नगर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, रिंकू अपने साढ़ू के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम देने में शामिल था।

जानकारी के मुताबिक, शहबाजपुर स्थित आम के बाग में रिंकू के छिपे होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस का कहना है कि घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से आरोपी रिंकू घायल हो गया।

मुठभेड़ के बाद खुर्जा नगर पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 अपर पुलिस अधीक्षक, बुलंदशहर

📍 स्थान: शहबाजपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश

और पढ़ें

[the_ad id="164"]