सई नदी की बाढ़ से किसानों पर संकट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लोकेशन: रायबरेली
स्लग: सई नदी की बाढ़ से किसानों पर संकट
रिपोर्ट: मनीष अवस्थी
मोबाइल: 9721913944

रायबरेली में सई नदी का बढ़ता जलस्तर किसानों के लिए गंभीर संकट बनता जा रहा है। सतांव ब्लॉक के कई गांवों में बाढ़ का पानी खेतों में घुसने से धान की फसल जलमग्न हो गई है। कहुवा, कन्दूरी, शिवलहा और सुमेरपुर समेत आधा दर्जन से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित बताए जा रहे हैं।

खेतों में तीन से चार फीट तक पानी भरने से सैकड़ों बीघा धान की फसल डूब गई है। महीनों की मेहनत पर पानी फिरता देख किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों को आशंका है कि यदि जल्द जलस्तर नहीं घटा, तो फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती है।

तस्वीरें रायबरेली के सतांव ब्लॉक की हैं, जहां सई नदी की बाढ़ ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में दूर-दूर तक पानी भरा हुआ है और धान की फसल जलमग्न नजर आ रही है। बाढ़ के चलते किसानों के सामने आर्थिक संकट गहराने लगा है। अब किसानों को अपनी फसल बचने की उम्मीद के साथ प्रशासनिक मदद का इंतजार है।

इसी बीच हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक राहुल लोधी ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित किसानों से मुलाकात की और खेतों में जलभराव के कारण हुए नुकसान की जानकारी ली।

दौरे के दौरान किसानों ने शिकायत की कि फसलें डूबने के बावजूद नुकसान का आकलन करने के लिए अब तक सर्वे टीम गांवों में नहीं पहुंची है। किसानों का कहना है कि समय पर सर्वे नहीं होने से उन्हें सरकारी सहायता और मुआवजा मिलने में देरी हो सकती है।

फिलहाल, सई नदी की बाढ़ ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित  दिलाता है।

 

मनीष अवस्थी  रिपोर्ट  रायबरेली

और पढ़ें

[the_ad id="164"]