उप निरीक्षक चंद्र भूषण सिंह को निरीक्षक पद पर पदोन्नति, पिपिंग सेरेमनी में लगाए गए स्टार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोरखपुर। शासन द्वारा पुलिस विभाग में पदोन्नति के क्रम में जनपद में नियुक्त उप निरीक्षक (लिपिक) चंद्र भूषण सिंह को निरीक्षक (लिपिक) के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के बाद गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने चंद्र भूषण सिंह के कंधे पर निरीक्षक पद के स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति की बधाई दी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी राजेश घुनावत समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी चंद्र भूषण सिंह को पदोन्नति पर शुभकामनाएं दीं।

पिपिंग सेरेमनी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत अधिकारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। पदोन्नति मिलने पर चंद्र भूषण सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों में उत्साह का माहौल रहा।

 

और पढ़ें

[the_ad id="164"]