कुशीनगर में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा का प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष रामअवध यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन में पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व मंत्री जावेद इकबाल, पवन दूबे, राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी राव और इलियास अंसारी समेत कई नेता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली तथा मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाए।

प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता डीएम कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसको लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। पुलिस ने बाद में प्रदर्शनकारियों को परिसर से बाहर कराकर स्थिति को नियंत्रित किया।

सपा जिलाध्यक्ष रामअवध यादव ने कहा कि पार्टी लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पूरी नहीं हुई तो इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]