भाजपा विधायक का बाइक पर स्टंट करते वीडियो वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया। रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र चौरसिया का बाइक पर स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक बाइक पर पीछे खड़े होकर सफर करते नजर आ रहे हैं। उनके गले में भगवा गमछा भी दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यातायात नियमों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में विधायक चलती बाइक पर बैठने के बजाय पीछे खड़े होकर सफर करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान बाइक सड़क पर चलती नजर आ रही है। वीडियो किस स्थान और किस समय का है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोगों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई। लोगों का कहना है कि सड़क पर दोपहिया वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना सभी के लिए जरूरी है। ऐसे में सार्वजनिक रूप से इस तरह बाइक पर खड़े होकर सफर करने के वीडियो पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

वहीं, आम वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कराने वाली पुलिस की ओर से इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर लोगों की नजर है। वायरल वीडियो के आधार पर यातायात पुलिस की जांच और कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]