प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चुनाव आयोग का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल रहे।
सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का डमी भी तैयार किया, जिसे लेकर उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया और चुनाव आयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी आपत्तियां और मांगें सामने रखीं।
प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने किया। रोड शो के दौरान कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
सपा और कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव प्रक्रिया को लेकर जनता का विश्वास बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रदर्शन के जरिए चुनाव आयोग के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के जिलाध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और अपने विचार रखे।
आलोक शाक्य, सपा जिलाध्यक्ष
गोपाल कुलश्रेष्ठ, कांग्रेस जिलाध्यक्ष









