शशांक मणि ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, परिवारवाद का लगाया आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया। देवरिया क्लब में आयोजित सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण सुना गया। कार्यक्रम के बाद देवरिया के भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के राजनीतिक सफर और देश के विकास के विजन की सराहना की।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों और उनके राजनीतिक सफर से उन्हें प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि सभी के प्रयास और सहभागिता से विकसित भारत के साथ विकसित देवरिया और विकसित कुशीनगर के निर्माण का लक्ष्य है। देवरिया और कुशीनगर के लोगों की ऊर्जा, प्रतिभा और सहभागिता के जरिए विकास के मिशन को आगे बढ़ाया जाएगा।

शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री का राजनीतिक सफर देश सेवा और विकास के संकल्प से जुड़ा रहा है। उनके अनुभव और विजन से प्रेरणा लेकर देवरिया और कुशीनगर को विकास की नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं, अखिलेश यादव के उस बयान पर सांसद ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें सपा अध्यक्ष ने कहा था कि वह देश के लिए लड़ते हैं और गिरफ्तारी से नहीं डरते। शशांक मणि त्रिपाठी ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा की राजनीति में देश और उत्तर प्रदेश के हितों की तुलना में परिवार का स्वार्थ अधिक दिखाई देता है।

सांसद ने कहा कि विकास के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जनता की सहभागिता जरूरी है और देवरिया-कुशीनगर को विकसित क्षेत्र बनाने की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]