पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), बुधवार। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की 21 दिवसीय यात्रा बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पहुंची। गुजरात के वडनगर से शुरू हुई इस यात्रा का स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने यात्रा में शामिल युवाओं का स्वागत-अभिनंदन किया।

विधायक रमेश जायसवाल ने बताया कि यह यात्रा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर, गुजरात से शुरू हुई थी। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता 21 दिनों तक विभिन्न स्थानों से होते हुए यात्रा लेकर काशी पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता का संदेश देना है।
उन्होंने कहा कि यात्रा में शामिल युवाओं ने 21 दिनों तक लगातार सफर कर यह संदेश दिया है कि देश का युवा नए भारत के निर्माण के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को कोई रोक नहीं सकता।
विधायक ने बताया कि यात्रा चकिया क्षेत्र से होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पहुंची। वहीं दूसरी यात्रा बिहार की ओर से चंदौली पहुंच रही है। दोनों यात्राएं यहां से काशी की ओर रवाना होंगी। उन्होंने कहा कि 21 दिनों की यह यात्रा बेहद शानदार रही और कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह, सभासद महेंद्र पटेल, विभूति जायसवाल, कमलाकर दुबे, गीता रानी गुप्ता, क्षितिज कांत केसरी, रानी कांति तिवारी, निधि तिवारी, आराधना गुप्ता, विनीता अग्रहरि, संजय कनौजिया, अभिषेक सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग और मेहनत की सराहना की।
अशोक कुमार जायसवाल









