चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में मंगलवार को शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। नई दिल्ली में इंडिया गठबंधन के नेताओं के मार्च के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और शास्त्री पार्क में धरना दिया।

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी के ‘संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत इंडिया गठबंधन के नेता चुनाव आयोग कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण मार्च के दौरान विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह और पीसीसी सदस्य अखिल अहमद बाबू ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और मतदाता सूची से जुड़े आरोपों की जांच की मांग की।

प्रदर्शन में दयाराम पटेल, राकेश सिंह, उषा यादव, संगीता सिंह, राकेश यादव और निसार अहमद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]