इंद्र हत्याकांड में बड़ा अपडेट, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस; 3 हिरासत में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छछरपुर में किसान इंद्र की हत्या के बाद पुलिस जांच तेज है। CCTV फुटेज खंगाली जा रही है और तीन लोगों से पूछताछ जारी है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

छछरपुर गांव में किसान इंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है| मंगलवार को वारदात के दूसरे दिन पुलिस की टीमों ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली| मामले में तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है|

सोमवार को गूंगाखेड़ी-छछरपुर मार्ग के पास नलकूप के नजदीक खेत में इंद्र का खून से लथपथ शव मिला था| खेत के पड़ोसी विवेक ने इसकी जानकारी परिवार को दी थी| मिली जानकारी के अनुसार इंद्र करीब 35 वर्षों से नलकूप पर रहते थे और अपनी 30 बीघा जमीन पर खेती- बाड़ी करते थे| उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भतीजे चंद्रपाल के पास थी, जो DDA से सेवानिवृत्त माली हैं|

आगे जांच जारी

पुलिस के मुताबिक, हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं| CCTV फुटेज के अलावा पुलिस अलग-अलग पहलुओं से मामले की जांच कर रही है| शुरुआती जांच में वारदात में कम से कम दो लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है| फिलहाल तीन संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है| पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आ रहे सभी कड़ियों को जोड़कर जल्द ही हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है|

और पढ़ें

[the_ad id="164"]