शादी के बाद थाई महिला से 60 लाख लिए, धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर में थाई महिला ने कारोबारी पर शादी के नाम पर 60 लाख रुपये लेने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया।

थाई महिला से शादी फिर लाखों की ठगी

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है| बता दें कि थाईलैंड की एक महिला ने शिकायत दर्ज की है कि मोहम्मद इरफान नाम के व्यक्ति ने खुद को अविवाहित बताकर उससे शादी की और महिला से करीब 60 लाख रुपये ले लिए और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा| इसके बाद जब महिला इरफान के घर पहुंची तो वहां विवाद हो गया। इसके बाद अनवरगंज पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया|

महिला का आरोप है कि करीब चार साल पहले सोशल मीडिया के जरिए उसकी इरफान से पहचान हुई थी| दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी और करीब दो साल पहले थाईलैंड में स्थानीय रीति-रिवाज से शादी कर ली| शादी के बाद इरफान ने अलग-अलग कारोबारी जरूरतों के नाम पर उससे करीब 60 लाख रुपये लिए| पैसे वापस मांगने पर उस पर भारत आकर साथ रहने, इस्लाम धर्म अपनाने और बुर्का पहनने का दबाव बनाया| फरवरी 2026 में इरफान भारत लौट आया और महिला से संपर्क बंद कर दिया|

पहले से शादीशुदा था इरफान

पीड़िता के मुताबिक कई बार फोन करने के बाद भी जवाब नहीं मिलने पर महिला 6 अक्टूबर को एक परिचित के साथ कानपुर स्थित इरफान के घर पहुंची| वहां उसे पता चला कि इरफान पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं| महिला ने पुलिस को शादी से जुड़े फोटो और दस्तावेज भी सौंपे| उसने घर पहुंचने पर मारपीट का आरोप लगाया है| शिकायत के आधार पर अनवरगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर इरफान को गिरफ्तार कर लिया| पुलिस अब शादी के दस्तावेज, पैसों के लेन-देन और महिला के अन्य आरोपों की जांच कर रही है|

और पढ़ें

[the_ad id="164"]