गो-तस्करी और अवैध गतिविधियों पर महराजगंज पुलिस का शिकंजा, जिलेभर में चला सघन चेकिंग अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। गोबध, गो-तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए महराजगंज पुलिस ने जनपदव्यापी विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच की।

अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में थाना पुलिस की टीमों ने प्रमुख मार्गों, संपर्क मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए वाहनों की जांच की। पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर गतिविधियों की जानकारी जुटाई। इस दौरान गो-तस्करी समेत अन्य अवैध गतिविधियों की आशंका वाले मामलों पर पुलिस ने सतर्कता बरती।

भारत-नेपाल सीमा से जुड़े क्षेत्रों में भी पुलिस ने विशेष निगरानी रखते हुए आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की। पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य गो-तस्करी की घटनाओं पर रोक लगाने के साथ ही जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।

अभियान के दौरान संदिग्ध पाए गए व्यक्तियों और वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक एवं निरोधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि गो-तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित चेकिंग और निरोधात्मक कार्रवाई को प्रभावी बनाए रखें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]