बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, माइक्रो प्लान बनाने के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर। जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने सभी विभागों को माइक्रो लेवल पर कार्ययोजना तैयार कर राहत कार्यों में तेजी लाने और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीएमओ को प्रभावित गांवों में नियमित स्वास्थ्य कैंप लगाने, दवाओं और क्लोरीन की गोलियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर सुरक्षित प्रसव की व्यवस्था कराने को कहा गया। लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त सड़कों, नालियों और खड़ंजों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए।

कृषि विभाग को गन्ना, धान और केला समेत फसलों के नुकसान का पारदर्शी सर्वे करने तथा किसानों को आगामी फसलों के लिए सरसों, राई और मसूर के बीज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया। विद्युत विभाग को जर्जर पोल, तार और ट्रांसफार्मर दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

डीएम ने प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, राशन और पशुओं के लिए भूसे की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा। साथ ही सभी कार्यों की जियो-टैग फोटो और दस्तावेज तैयार करने के निर्देश दिए।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]