साइबर ठगी के बाद पुलिस ने 8,091 रुपये वापस कराए, पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया। साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बघौचघाट पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी के शिकार एक व्यक्ति की पूरी धनराशि वापस उसके बैंक खाते में करा दी। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली। रकम वापस मिलने पर उसने पुलिस टीम का आभार जताया।

पुलिस के अनुसार, बघौचघाट थाना क्षेत्र के ग्राम भुजौली निवासी कमल हसन पुत्र मदीना अंसारी साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। ठगी की जानकारी होने के बाद उन्होंने 14 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत का ACK नंबर 33101250006110 बताया गया है।

शिकायत मिलने के बाद थाना बघौचघाट की साइबर पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। टीम ने साइबर ठगी के जरिए निकाली गई रकम को समय रहते होल्ड कराने का प्रयास किया। इसके बाद आवश्यक बैंकिंग प्रक्रिया और संबंधित औपचारिकताएं पूरी कराई गईं।

पुलिस के प्रयासों के बाद पीड़ित के खाते से ठगी गई 8,091 रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने के बाद कमल हसन ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और साइबर टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल इसकी शिकायत साइबर क्राइम हेल्पलाइन और संबंधित पोर्टल पर दर्ज कराएं। पुलिस के मुताबिक शिकायत में देरी होने पर ठगी की रकम को वापस कराना मुश्किल हो सकता है, जबकि समय रहते सूचना मिलने पर रकम को होल्ड कराकर वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है। पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सतर्क रहने की भी सलाह दी है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]