प्रियंका सिंह रावत को भाजपा ने बनाया राज्यसभा प्रत्याशी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सूची में बाराबंकी की पूर्व सांसद और भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत का नाम भी शामिल है। उनके राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा के बाद बाराबंकी में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाई देकर खुशी का इजहार किया।

प्रियंका सिंह रावत बाराबंकी से लोकसभा सांसद रह चुकी हैं। अपने संसदीय कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। सांसद का कार्यकाल पूरा होने के बाद भाजपा ने उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश महामंत्री बनाया। पार्टी ने उन पर दोबारा भरोसा जताते हुए प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी बरकरार रखी।

अब भाजपा ने उन्हें राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाकर एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उनके नाम की घोषणा के बाद स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। समर्थकों का कहना है कि प्रियंका सिंह रावत के राज्यसभा पहुंचने से बाराबंकी की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी।

रिपोर्टर: रवेंद्र वर्मा

और पढ़ें

[the_ad id="164"]