बुलंदशहर OYO होटल पर पुलिस की छापेमारी, तीन जोड़े हिरासत में; संचालक फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित होटल पैराडाइज में पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान होटल के कमरों से तीन प्रेमी जोड़े मिले, जिन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

पुलिस के पहुंचते ही होटल संचालक मौके से फरार हो गया। जांच के दौरान होटल के रजिस्टर में इन जोड़ों की कोई एंट्री नहीं मिली। पुलिस का आरोप है कि होटल में बिना पहचान सत्यापन के लोगों को कमरे उपलब्ध कराए जा रहे थे।

पुलिस ने होटल से सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर और कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी कब्जे में ली हैं। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद होटल को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, होटल के खिलाफ एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई और होटल को सील कराने की मांग की है। एबीवीपी जिला संयोजक मनोज मार्शल ने होटल में नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।

मामले में सीओ शोभित कुमार अत्री ने बताया कि पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]