सपा ने तीसरे राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, 6 अक्टूबर को दाखिल होगा नामांकन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में तीसरा उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है| सपा के एक विधायक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पार्टी का तीसरा उम्मीदवार कल राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेगा| उम्मीदवार के नामांकन के लिए 10 विधायकों को प्रस्तावक बनाया गया है और उनके हस्ताक्षर भी लिए जा चुके हैं|

तीसरे उम्मीदवार का ऐलान

उत्तर प्रदेश में 10 राज्यसभा सीटों पर पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है| इस बीच पार्टी ने तीसरे उम्मीदवार के नामांकन को लेकर स्थिति साफ कर दी है|सपा विधायक रविदास मल्होत्रा ने बताया कि पार्टी के तीसरे राज्यसभा उम्मीदवार का नामांकन 6 अक्टूबर को दाखिल किया जाएगा| इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उम्मीदवार कल सुबह 11 बजे विधान भवन पहुंचकर नामांकन दाखिल करेगा| नामांकन प्रक्रिया के लिए प्रस्तावक के तौर पर 10 सपा विधायकों के हस्ताक्षर भी लिए जा चुके हैं|हालांकि, पार्टी ने अभी तक तीसरे उम्मीदवार के नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है| रविदास मल्होत्रा के मुताबिक उन्होंने खुद भी प्रस्तावक के तौर पर हस्ताक्षर किए हैं| उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी तीसरे उम्मीदवार के नाम का आधिकारिक ऐलान करेगी | सपा के तीसरे प्रत्याशी को मैदान में उतारने की चर्चा पिछले कई दिनों से चल रही थी|

राज्यसभा चुनाव में मुकाबला दिलचस्प 

राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार

अगर सपा तीसरा उम्मीदवार उतारती है तो राज्यसभा चुनाव में मुकाबला दिलचस्प हो सकता है|  ऐसे में क्रॉस वोटिंग की संभावना भी जताई जा रही है| इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी तीसरे उम्मीदवार को लेकर सवाल पूछा गया था| इस पर उन्होंने कहा था कि बीजेपी के कई विधायक उनके संपर्क में हैं| हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि इन सभी प्रक्रियाओं में समय लगता है|

और पढ़ें

[the_ad id="164"]