फतेहपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने के मामले में सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

इसके अलावा 25 से 30 अज्ञात लोगों को भी मुकदमे में शामिल किया गया है।बताया जा रहा है कि 4 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट परिसर में सपा, लोहिया वाहिनी, यूथ ब्रिगेड समेत कई संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाकर नारेबाजी की गई। पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान अमर्यादित शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया।
कचहरी चौकी प्रभारी अनमोल सिंह की तहरीर पर कोतवाली थाना पुलिस ने BNS की धारा 353(1)(ख), 352, 356(2), 189(2) और 190 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस अब नामजद और अज्ञात आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
रिपोर्ट – शिवम् अवस्थी









