फर्रुखाबाद युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फर्रुखाबाद शमशाबाद क्षेत्र  के युवक का शव पुलिया के नीचे भरे पानी में था पड़ा ग्रामीणों ने पुलिया के नीचे शव पड़े होने की सूचना परिजनो को दी युवक कल शाम निकला था घर से शराब पीने के बताया जा रहा आदी शराब के नशे में पुलिया के नीचे भरे पानी में गिरने से मौत की जताई जा रही आशंका सूचना पर थाना अध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा थाना शमशाबाद क्षेत्र के चिलसरा का मामला

थाना शमशाबाद क्षेत्र के चिलसरा का मामला कुछ इस प्रकार है कि एक युवक का शव पुलिया के नीचे पड़ा पाया गया, ग्रामीणों द्वारा सूचना देने पर पाया गया कि वह मृत अवस्था में है तथा उसने शराब का भी सेवन किया है, गाँव के ही एक युवक अशरफ़ द्वारा यह जानकारी परिजनों को प्राप्त हुई जिससे आनन फानन में सभी परिजन घबराकर पुलिया के पास पहुँचे तथा युवक को मृत अवस्था में देख पत्नी अलीमा का रो – रोकर बुरा हाल हो गया

एवं युवक के पुत्र कैफ़ ने बताया कि उसके पिता का घर में उसकी माँ से झगड़ा हो गया था, और उसके पिता को शराब की भी लत होने से वह घर से निकलकर शराब के ठेके से शराब लाकर पीने चला गया, अनुमान है कि वह पुलिया पर बैठकर ही शराब पी रहा था, नशा अधिक होने के कारण वह बेसुध होकर पुलिया से नीचे गिरा और गिरकर उसकी मौत हो गई, बाकी पुलिस द्वारा अभी जाँच जारी है जिससे मृत्यु होने के सही कारणों की जाँच जारी है।  मृतक की पत्नी अलीमा मृतक का पुत्र कैफ़

 

और पढ़ें

[the_ad id="164"]