कानपुर में एसपीएल की शुरुआत, युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर। शहर में क्रिकेट की नई प्रतिभाओं को बड़े मंच तक पहुंचाने के उद्देश्य से सिग्मा प्रीमियम लीग (एसपीएल) की शुरुआत की गई है। यूपी टी-20 की तर्ज पर आयोजित की जा रही इस क्रिकेट लीग में ऐसे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, जो बेहतर प्रदर्शन और क्षमता के बावजूद किसी बड़े प्लेटफॉर्म तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

एसपीएल आयोजकों के मुताबिक लीग का मुख्य उद्देश्य कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना है। स्क्रीनिंग और प्रदर्शन के आधार पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। आयोजकों की कोशिश है कि एसपीएल के जरिए सामने आने वाले खिलाड़ी आगे चलकर यूपी टी-20 में अपनी जगह बनाएं। इसके बाद उन्हें आईपीएल और भारतीय क्रिकेट टीम तक पहुंचने का अवसर भी मिल सके।

एसपीएल स्क्रीनिंग डायरेक्टर ने बताया कि लीग युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी क्षमता साबित करने का महत्वपूर्ण मंच है। कई खिलाड़ी प्रतिभा होने के बावजूद उचित अवसर और मंच के अभाव में आगे नहीं बढ़ पाते। ऐसे खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें बेहतर अवसर देने की दिशा में एसपीएल काम करेगी।

क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों के बीच भी इस पहल को लेकर उत्साह है। माना जा रहा है कि एसपीएल से कानपुर और आसपास के जिलों की क्रिकेट प्रतिभाओं को नई पहचान मिलेगी। आने वाले समय में यह लीग कानपुर को युवा क्रिकेटरों के लिए एक महत्वपूर्ण क्रिकेट हब के रूप में विकसित करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

 

कानपुर से विपिन सागर की रिपोर्ट।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]