जनपद हापुड़ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। तहसील चौराहे और सपा कार्यालय के पास प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।
सपा नेताओं ने निर्वाचन आयोग पर निष्पक्ष भूमिका नहीं निभाने का आरोप लगाया। पुतला दहन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प, नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई।
माहौल बिगड़ता देख भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई वरिष्ठ सपा नेताओं और पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया।
रिपोर्ट: दीपक कश्यप









