पवन सिंह की मां की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती; भावुक हुए भोजपुरी सुपरस्टार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह की मां की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया| अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए तस्वीरें सांझा कर इस बात की जानकारी दी|

सोशल मीडिया से सांझा की तस्वीरें

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की माँ को लेकर एक चिंतित करने वाली ख़बर सामने आई है| उनकी मां प्रतिमा देवी की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया| अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ एक भावुक तस्वीर सांझा की, जिसमें वो बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं| तस्वीर में उनकी वो अपनी मां के गले लगते नजर आ रहे हैं| उन्होंने कैप्शन में लिखा, “माई हमार दुनिया.” इसके साथ ही उनके काफी खास दोस्त माने जाने वाले दोस्त प्रियांशु सिंह ने भी एक भावुक तस्वीर सांझा करते हुए लिखा, “पवन सिंह की पूज्य माता जी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, हम सब मिलकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु की प्रार्थना करते हैं, भगवान उन्हें जल्द से जल्द जल्द सेहतमंद करें| हे ईश्वर कृपा बनाए रखना |”

पत्नी ज्योति सिंह ने की अच्छे स्वास्थ्य की कामना

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी अपने सासु माँ के लिए जल्द से जल्द ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की | बता दें कि पवन अक्सर कई जगह इंटरव्यू के दौरान ये कहते नजर आते हैं कि इस दुनिया में उनकी माँ के अलावा और कोई नहीं है और वो उनके काफी करीब हैं |

और पढ़ें

[the_ad id="164"]