रायबरेली में चुनाव आयोग के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प के बीच फूंका पुतला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायबरेली। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रायबरेली में जोरदार प्रदर्शन किया। डिग्री कॉलेज चौराहे स्थित शहीद चौक पर बड़ी संख्या में जुटे सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका।

प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक और झड़प भी देखने को मिली। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच कार्यकर्ताओं ने पुतला जला दिया।

सपा नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। पार्टी नेताओं और विधायक का दावा है कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। प्रदर्शनकारियों ने देशभर में करीब 13 करोड़ वोट काटे जाने का दावा करते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग की। प्रदर्शन और पुलिस से झड़प के बाद रायबरेली में राजनीतिक माहौल गरमा गया।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]