लखीमपुर खीरी: महिला सिपाहियों पर फब्तियां कसने के आरोप में 6 युवक हिरासत में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निघासन। महिला सिपाहियों पर फब्तियां कसने का आरोप छह युवकों पर भारी पड़ गया। बताया गया कि निघासन में मेडिकल कराकर लौट रहीं महिला सिपाहियों के साथ कुछ युवकों ने कथित तौर पर फब्तियां कसीं। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह युवकों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की।

पूछताछ के बाद पुलिस आरोपियों को मोहल्ले में लेकर पहुंची, जहां उनकी परेड कराई गई। इस दौरान युवक कान पकड़कर माफी मांगते और उठक-बैठक लगाते नजर आए। युवकों ने भविष्य में दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात कही।

घटना के बाद इलाके में पुलिस की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]