11 वर्षीय आरोही गौतम ने बैडमिंटन में मारी बाजी, स्टेट लेवल पर हासिल किया प्रथम स्थान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मथुरा। महज 11 वर्ष की उम्र में बैडमिंटन के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए मथुरा की आरोही गौतम ने स्टेट लेवल वधिर बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में आरोही ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।

स्टेट स्तर पर सफलता हासिल करने के बाद अब आरोही का चयन इंडिया लेवल की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाली आरोही ने अपनी सफलता का श्रेय लगातार अभ्यास, कड़ी मेहनत और कोच के मार्गदर्शन को दिया।

आरोही ने बैडमिंटन का प्रशिक्षण अपने से बड़े खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करते हुए हासिल किया। बड़े खिलाड़ियों के साथ नियमित अभ्यास से उनके खेल में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना मजबूत हुई। लगातार मेहनत और अनुशासन के चलते उन्होंने स्टेट लेवल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।

आरोही के कोच अनुवर का भी उनकी सफलता में महत्वपूर्ण योगदान बताया जा रहा है। कोच के मार्गदर्शन में आरोही ने नियमित अभ्यास कर अपनी तकनीक और खेल कौशल को बेहतर किया।

आरोही की इस उपलब्धि से परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। अब वह इंडिया लेवल की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं। परिजनों और क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी आरोही शानदार प्रदर्शन कर मथुरा और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

संवाददाता— वेद प्रकाश सारस्वत

और पढ़ें

[the_ad id="164"]