महराजगंज – परसा मलिक पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

परसा मलिक, महराजगंज। थाना परसा मलिक क्षेत्र के ग्राम सभा जिगिना में पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। दर्जनों ग्रामीणों ने रविवार को गांव में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।  ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में भैंसा मारने की घटना हुई थी, लेकिन परसा मलिक पुलिस ने दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया और मामले में लापरवाही बरती।

पुलिस की भूमिका की जांच की मांग को लेकर समस्त ग्रामवासियों ने एकजुट होकर धरना प्रदर्शन किया।धरना स्थल पर लगे बैनर पर साफ लिखा है – “परसा मलिक पुलिस की भूमिका की जांच व भैंसा मारने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना।

“धरने पर बैठे ग्रामीणों ने हाथ उठाकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती और पुलिस की भूमिका की जांच नहीं होती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महराजगंज से मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]