रायबरेली में रिलायंस टावर पर चढ़े एक युवक ने हाईवोल्टेज ड्रामा खड़ा कर दिया। युवक को टावर पर चढ़ा देख मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई।
बताया जा रहा है कि युवक के टावर पर चढ़ने के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। हालांकि, युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी पूरी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस लगातार युवक को समझाने का प्रयास कर रही है। मामला सरेनी कोतवाली क्षेत्र के भोजपुर का है, जहां रिलायंस टावर पर युवक के चढ़ने से काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
रिपोर्ट– मनीष अवस्थी









