नोएडा सुपरनोवा सुसाइड केस में बड़ा खुलासा, 3 करोड़ के कर्ज में था संभव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नोएडा में बीते शनिवार को सुपरनोवा के 43वीं फ्लोर से छलांग लगाने वाले युवक के बारे में एक बेहद चौकाने वाला खुलासा हुआ है.

तलाक, कर्ज और तनाव

नोएडा में 3 अक्टूबर को सुपरनोवा के 43वीं फ्लोर से कूदकर आत्महत्या करने वाले संभव के बारे में जांच हुई, जिसके बाद कई चौकाने वाली ख़बरें सामने आई| पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मृतक 3 करोड़ रुपये के कर्ज में थे| इसके साथ ही तलाकशुदा पत्नी को 20 लाख रुपये देने और प्री-मैच्योर बच्चे के जन्म को लेकर लम्बे समय से डिप्रेशन में चल रहे थे| संभव के परिजनों के मुताबिक वो पिछले 4 दिनों से घर नहीं गए थे| पुलिस को उनके फोन से एक वीडियो भी मिला जिसमें वो किसी को इसका जिम्मेदार नहीं बता रहे| इस घटना से पूर्व उन्होंने अपने पिता से बात भी की| 2 साल पहले ही मृतक की शादी हुई थी और इस बीच पत्नी ने तलाक की अर्जी दाखिल कर दी, जिसमें उसे गुजारा भत्ता के लिए करीब 20 लाख रुपये देने थे|

फोन में मिला वीडियो

संभव के परिजनों के मुताबिक वह पहले से ही 3 करोड़ के कर्ज में थे और इन सब चीजों के कारण काफी तनाव में थे| सुपरनोवा बिल्डिंग में जिस समय यह घटना हुई, उस समय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक मैकेनिक सहित 4,5 लोगों ने उनसे बात करने की कोशिश की और कूदने से पहले लोगों ने उनका हाथ भी पकड़ा, लेकिन संभव ने वापस लौटने की बात कहकर ग्रिल से हाथ छोड़ दिया| मृतक एमएनसी में काम कर रहे थे|

और पढ़ें

[the_ad id="164"]