मेरठ। थाना परतापुर क्षेत्र की 4C चौकी के अंतर्गत आने वाले काशी गांव में कथित अवैध नशे के कारोबार को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। आरोपों से परेशान कई दर्जन महिलाएं और पुरुष परतापुर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध जताया।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कुछ स्थानों पर अवैध रूप से शराब, गांजा और अफीम की बिक्री की जा रही है। ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर नशे के कारोबार में शामिल होने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि नशे के कारण गांव का माहौल प्रभावित हो रहा है और महिलाओं व बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने कथित नशे के कारोबार का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट और अभद्रता की गई। वहीं, पुलिस पर लगाए गए कुछ गंभीर आरोपों को लेकर भी ग्रामीणों ने अधिकारियों से जांच की मांग की है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
महिलाओं और ग्रामीणों ने पुलिस से कथित अवैध नशे के कारोबार की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च अधिकारियों के समक्ष शिकायत रखेंगे।
रिपोर्ट— उज्जवल रस्तोगी, मेरठ









