गोरखपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा आज दिनांक 03.10.2026 को थाना गोला व थाना उरूवा बाजार का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना पर बने जनसुनवाई डेस्क, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनस कक्ष, आवेदकों हेतु बैठने का स्थान, पीने के पानी की व्यवस्था, थाना कार्यालय एवं सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण किया गया तथा सम्पूर्ण परिसर को साफ वस्वच्छ रखने, कार्यालय के अभिलेखों को बेहतर व अद्यावधिक एवं थाने पर रखे वाहनों का व्यवस्थित रख रखाव तथा अपराध/अपराधियों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने व थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभारी निरीक्षक गोला व प्रभारी निरीक्षक उरूवा बाजार को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी गोला व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।









