अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राशन किट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। सोहगीबरवा क्षेत्र में विगत दिनों आई बाढ़ से उत्पन्न विषम परिस्थितियों के बीच राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद महराजगंज की टीम ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान संगठन की ओर से जरूरतमंद परिवारों को 70 झोला राशन किट वितरित की गई।

राशन किट मिलने पर बाढ़ प्रभावित परिवारों ने संगठन के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल हमेशा जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा रहता है। प्राकृतिक आपदा हो या कोई अन्य विषम परिस्थिति, संगठन अपनी क्षमता के अनुसार लोगों की सहायता और सेवा के लिए आगे आता रहा है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल कुमार, जिला प्रभारी अजय राज कसौधन, जिला महामंत्री रघुनाथ गुप्त, जिला संरक्षक संजय पांडेय, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुड्डू तिवारी, सदर विधानसभा अध्यक्ष हरिद्वार गुप्त, सिसवा इकाई के कोषाध्यक्ष मकसूद आलम, संत राज विश्वकर्मा, मनोज शुक्ला, सोनू कसौधन, राजेश सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। टीम ने प्रभावित परिवारों से उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]