घर में बिजली का काम करते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कसया। थाना क्षेत्र के सिरसिया छोटी गांव में शनिवार सुबह घर में बिजली का काम करते समय करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सिरसिया छोटी गांव निवासी गोविंद भारती (28) पुत्र झेगट शनिवार सुबह करीब नौ बजे अपने घर में बिजली का काम कर रहे थे।

इसी दौरान अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए। परिजनों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी ली।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस के

अनुसार मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल रहा।
कसया एसओ इत्यानंद पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]