पंखे से लटका मिला युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कसया। थाना क्षेत्र के मुंडेरा रतन पट्टी गांव में शनिवार सुबह कमरे में पंखे से युवक का शव लटका मिला। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची कुशीनगर चौकी पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मुंडेरा रतन पट्टी निवासी गंगेश गोंड (32) शनिवार सुबह घर में गया था। कुछ देर बाद उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

कुशीनगर चौकी प्रभारी सुजीत पांडेय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। थानाध्यक्ष इत्यानंद पांडेय ने बताया कि युवक के फंदे से लटकने की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का स्पष्ट कारण पता चलेगा। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]