पुरैनी में पीडीए जन पंचायत में उमड़ा जनसमर्थन, 25 साल के संघर्ष को जनता के बीच रखा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कसया। कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा पुरैनी में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन पंचायत का आयोजन शनिवार को किया गया। जन पंचायत में पार्टी नेताओं ने अपने 25 वर्षों के संघर्ष, जनहित के मुद्दों और क्षेत्र की समस्याओं को जनता के बीच रखने की बात कही। आयोजकों ने कार्यक्रम में जुटी भीड़ और मिले समर्थन को ऐतिहासिक बताते हुए ग्रामीणों के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा रहे, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी राम अवध यादव ने की। नेताओं ने कहा कि पीडीए के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर उनके अधिकारों और समस्याओं को मजबूती से उठाने का प्रयास किया जा रहा है।

जन पंचायत में पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व मंत्री जावेद इकबाल, युवजन सभा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव, रमाकांत कुशवाहा, छोटेलाल कुशवाहा, दयानंद कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, दिवाकर कुशवाहा, काजू कुशवाहा, अनिरुद्ध कुशवाहा, पंकज पटवा, धीरज कुशवाहा, पवन गुप्ता, आजम अली, राजू कुशवाहा और दिनेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने नेताओं का स्वागत किया और जन पंचायत में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। आयोजकों ने कहा कि क्षेत्र में जनसंपर्क और जनसंवाद का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]