सांसद पप्पू यादव ने सरकार पर बोला हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना में सांसद पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत में सरकार और प्रशासन पर जमकर निशाना साधा है, उन्होंने शिक्षकों से लेकर बाढ़ राहत तक के मुद्दों पर सरकार को घेरा।

पप्पू यादव ने कहा कि शिक्षा सेवक और अन्य कर्मी चार दिनों से भूख हड़ताल पर हैं, संविदा कर्मियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला है।

वहीं छपरा और गोपालगंज में बाढ़ से भारी तबाही हुई है, पीड़ितों को घंटों तक राशन और पॉलिथीन तक नहीं मिली, जिसके चलते उन्हें खुद जनरेटर और मदद की व्यवस्था करनी पड़ी।

उन्होंने ज्ञानेश कुमार पर देश और व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की और कहा कि GenZ और Gen Alpha युवा इस लड़ाई को लड़ रहे हैं। साथ ही कहा कि सरकार सिर्फ चुनाव और माफियाओं को शह देने में व्यस्त है, बिहार के युवाओं और गरीबों के प्रति उसकी कोई जवाबदेही नहीं बची है।

रिपोर्ट रमण कुमार : पटना

और पढ़ें

[the_ad id="164"]