पटना के गर्दनीबाग स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर सिंह सेना और विभिन्न समर्थकों ने चिकित्सा व्यवस्था में कथित लापरवाही और मनमानी वसूली के खिलाफ प्रदर्शन और घेराव किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि निजी अस्पतालों में इलाज के नाम पर मरीजों और उनके परिजनों से मनमानी वसूली की जाती है और इलाज के दौरान परिजनों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वहीं, एक निजी अस्पताल में एक मां और उसके जुड़वा बच्चों की मौत के मामले को लेकर भी प्रदर्शनकारियों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। प्रदर्शनकारियों ने पूरे मामले की जांच, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और चिकित्सा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग की है।
हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित अस्पताल या प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है।
रिपोर्ट रमण कुमार : पटना









