महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना ठूठीबारी पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 15 हजार रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना ठूठीबारी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 110/2026 के तहत धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त अखिलेश गुप्ता पुत्र गोविन्द गुप्ता, निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर खुर्द, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज, पुलिस की तलाश में था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
इसी क्रम में थाना ठूठीबारी पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अखिलेश गुप्ता को वार्ड नंबर 11 परतावल, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की। इसके उपरांत उसे रिमांड के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया। पुलिस द्वारा वांछित एवं इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।









