आग लगने से घर और गृहस्थी का सामान जला, विधायक ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के खैरटिया शितलापुर गांव में गुरुवार रात आग लगने से एक घर और उसमें रखा गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग की घटना के बाद परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतों के साथ आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। विधायक ने पीड़ित राजेंद्र पटेल से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और परिवार को आर्थिक मदद उपलब्ध कराई।

बताया गया कि गुरुवार रात राजेंद्र पटेल के घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते, घर में रखा गृहस्थी काs अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। घटना में परिवार को काफी नुकसान हुआ है।

विधायक ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर सरकारी स्तर से मिलने वाली सहायता जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान ग्राम प्रधान जाकिर हुसैन, अशोक यादव, लक्ष्मण यादव समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। घटना के बाद ग्रामीणों ने भी पीड़ित परिवार को मदद उपलब्ध कराने की मांग की।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]