प्रदेश में तीसरी बार बनेगी डबल इंजन की सरकार, जनजातीय समाज का होगा विकास : डॉ. संजय गोंड
कसया। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार गोंड के शुक्रवार को कुशीनगर पहुंचने पर भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। बुद्ध स्थली कुशीनगर और वार्ड नंबर 23 बाबा साहब देवरस नगर में प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम गोंड और प्रदेश मंत्री विजय गोंड के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

इस दौरान डॉ. संजय गोंड ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ गोंड समाज को मिल रहा है। जनजातीय समाज को संगठन से जोड़ने के साथ ही उनके विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनने पर जनजातीय समाज के विकास को और गति मिलेगी।
गोंड जाति का प्रमाणपत्र समय से जारी नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए सरकार और संगठन स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। सरकारी तंत्र में उत्पन्न मतभेदों के कारण कुछ दिक्कतें सामने आ रही हैं, जिन्हें जल्द दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
स्वागत कार्यक्रम के बाद डॉ. संजय गोंड विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोंड के फाजिलनगर स्थित आवास के लिए रवाना हुए।
इस दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गोरखपुर के जिलाध्यक्ष हीरालाल गोंड, क्षेत्रीय महामंत्री सूचित गोंड, क्षेत्रीय मंत्री राज गोंड, पंकज गोंड, पूर्व सभासद राधिका देवी, उपेंद्र गोंड, सभासद अधिवक्ता सूचित गोंड, जिलाध्यक्ष गोरख गोंड, भरदुल प्रसाद, लल्लन गोंड, जिला उपाध्यक्ष मनोज गोंड, सहदेव गोंड, ऋषिकेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।









