गांधी जयंती पर 15 छात्राओं को साइकिल, महिला को सिलाई मशीन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए चार लोग सम्मानित, गांधी प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

कसया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर की ओर से कसया स्थित शहीद स्मारक पार्क में गांधी जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने उनके विचारों और सिद्धांतों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रपिता के स्वावलंबन के सपने को साकार करने की दिशा में रोटरी क्लब ने जरूरतमंद 15 छात्राओं को शिक्षा में सहयोग के लिए नि:शुल्क साइकिल प्रदान की। वहीं, एक महिला को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन दी गई। क्लब के इस प्रयास से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलने के साथ महिला को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट और अनुकरणीय योगदान के लिए दीपक मद्धेशिया, साधु बैजनाथ, अखिल सिंह और धीरज राव को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्ष किरन राकेश जायसवाल ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। विशिष्ट अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट जी. अक्षय दीपक ने लोगों से गांधी जी के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन रोटरी के सह-संरक्षक वाहिद अली एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी ने किया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, भिक्षु नंदरतन महाथेरो, अधिवक्ता अम्बरीष चौबे, दिनेश तिवारी भोजपुरिया सहित कई लोगों ने गांधी जी के विचारों पर प्रकाश डाला। राष्ट्रगान और जयघोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस दौरान रोटरी के सह-संरक्षक वाहिद अली, सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, सुनील सिंह, अमरेंद्र नारायण सिंह, सत्येंद्र राय, विजय सिंह, सरवरे आलम, अमित श्रीवास्तव, अरुण वर्मा, रंजीत श्रीवास्तव, विजय गुप्ता, महेंद्र तिवारी, इम्तियाज आलम, अश्वनी जायसवाल, हेमंत गर्ग, फौजिया परवीन, डॉ. सर्वेंद्र विक्रम सिंह, आनंद पाल सिंह, परमेश्वर गुप्ता, ऋषिकेश पांडेय, आदिल खान, विनय राव, अमेरिकन सिंह, केशव सिंह, डॉ. अनिल सिन्हा, निगम मौर्या, ब्रह्म कुमारी दीदी स्मिता, अमरचंद जायसवाल, ओंकार नाथ पांडेय, कालिंदी त्रिपाठी, अखिलेश यादव, इजहारुल हक खान, अकबर अंसारी, नागेंद्र तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी, आशुतोष मिश्रा, सुरेश गुप्ता, डॉ. संजय सिंह, वंदना शर्मा, मधुलिका सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]