पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)। शुक्रवार को परमार कटरा के सामने ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित हुए ऑटो ने गोलगप्पे का ठेला लेकर जा रहे दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ठेला संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
घायलों की पहचान राजेश गुप्ता और राकेश गुप्ता के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों गोलगप्पे का ठेला लगाते हैं। शुक्रवार को दोनों ठेला लेकर जा रहे थे। इसी दौरान परमार कटरा के सामने ऑटो चालक UP 65 LT 3425 से ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर दोनों जोरदार टक्कर मर दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में एक घायल का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि दूसरे के हाथ में गंभीर चोट आने से हाथ फ्रैक्चर बताया जा रहा है। दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक डॉ. केएन सिंह के अनुसार दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर मुगलसराय पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि घायलों के परिजनों की ओर से लिखित प्रार्थना पत्र प्राप्त कर लिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ऑटो चालक को कब्जे में ले लिया है। ऑटो UP 65 LT 3425 को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अशोक कुमार जायसवाल,









