नूरपुर में युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर; पिता ने एक युवक पर लगाया आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिजनौर। नूरपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शहीद नगर में एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक की पहचान अर्णव प्रताप के रूप में हुई है। उसके पिता ने थाना नूरपुर में तहरीर देकर एक युवक पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है।

तहरीर के मुताबिक, 1 अक्टूबर 2026 को अर्णव प्रताप राधा कृष्ण मंडप गया था। वहां उसकी मुलाकात भव्य पुत्र राहुल, निवासी गांव बुढ़पुर से हुई। आरोप है कि इसके बाद अर्णव को शहीद नगर में चल रही कॉलोनी की प्लॉटिंग वाली जगह पर ले जाया गया, जहां उस पर चाकू से हमला किया गया।

परिजनों के मुताबिक, हमले में अर्णव को गंभीर चोटें आई हैं और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल के पिता ने आरोपी के पास तमंचा होने समेत अन्य आरोप भी लगाए हैं और पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के वास्तविक कारण और हमले में शामिल लोगों की भूमिका जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]